फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्विक महामारी के सहारे चुनाव प्रभावित करना चाहती है सरकार: अखिलेश

विज्ञापन
बाराबंकी। शनिवार को मोहनलाल वर्मा डिग्री कॉलेज में स्व.बेनी प्रसाद वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर ? - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
बाराबंकी। पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वैश्विक महामारी में लोग घरों में कैद रहे, बाहर निकले तो पीटे गए। कई लोगों का रोजगार छिन गया। एक बार फिर वैश्विक महामारी का सहारा लेकर सरकार चुनाव प्रभावित करना चाहती है। फेरबदल करने के बहाने हमारे अधिकारों को छीनने का काम हो रहा है। अखिलेश शनिवार को मोहनलाल वर्मा एजूकेशनल इंस्टीट्यूट में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. बेनी प्रसाद वर्मा की पहली पुुण्यतिथि पर इनकी प्रतिमा का अनावरण करने के बाद श्रद्घांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

अखिलेश ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की झूठी सरकारें लगातार सरकारी उपक्रमों को कंपनी बना रही हैं। पांच लाख एमओयू साइन करने के बाद चार साल में कितने उद्योग लगे, यह बताए सरकार। अखिलेश ने कहा कि बेनी प्रसाद कोई बात कहकर कभी पलटते नहीं थे। एक बार सदन में वह कुछ बोल गए, बीजेपी के लोगों ने कह दिया जब तक वह माफी नहीं मांगेंगे सदन नहीं चलेगा, खूब हंगामा हुआ। बेनी बाबू ने कहा कि सदन चले या न चले हमने जो कहा है हम उससे बदलने वाले नहीं है।
यहीं नहीं सभी दुख-सुख की घड़ी में नेताजी के साथ वह हमेशा खड़े दिखाई दिए। प्रदेश में नेताजी के साथ मिलकर कई बार सरकारें बनाईं पर कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनके कद का प्रदेश में कोई नेता नजर नहीं आता है। उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि अगले साल 2022 में समाजवादियों की सरकार बनाने का संकल्प लेकर जाएं। अखिलेश ने कहा कि आज राजनीतिक संकट का दौर है। इसे दूर करने के लिए आज बड़ी लड़ाई की जरूरत है।
विज्ञापन

समाजवादियों की इस धरती ने हमेशा से गरीबों, मजलूमों, किसानों और बेरोजगारों के लिए संघर्ष किया है। चाहे वह लोहिया के साथ रामसेवक यादव का दौर रहा हो या फिर नेताजी के साथ बेनी बाबू का। आज उसी लड़ाई को लड़कर 2022 में सरकार बनाने के लिए संकल्प लें। जब-जब हम बाराबंकी जीते हैं समाजवादियों की सरकार बनी है। इससे पहले पूर्व मंत्री राकेश वर्मा ने भाई ऋषि वर्मा, पत्नी सुधा वर्मा के साथ सपा मुखिया का स्वागत किया और बेनी बाबू की प्रतिमा भेंट की।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करने वालों में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज, पूर्व सांसद रवि वर्मा, रामसागर रावत, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, पंडित सिंह, फरीद महफूज किदवई, राजेंद्र चौधरी, पवन पांडेय, विधायक सुरेश यादव, राजू यादव, गौरव यादव, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें