फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 33,533 आपदा पीड़ितों को 11.21 करोड़ की इमदाद

Tue, 13 Oct 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामसनेहीघाट/फतेहपुर। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा और विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने सोमवार को आपदा प्रभावित किसानों को राहत राशि वितरित की। रामसनेहीघाट, सिरौलीगौसपुर और फतेहपुर तहसील क्षेत्रों के कुल 33,533 किसानों को 11 करोड़ 21 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति दी गई।
विज्ञापन


रामसनेहीघाट तहसील में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। संकट के समय उनकी मदद करना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार आपदा प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है। यहां फसल क्षति का सत्यापन और राहत संबंधी कार्रवाई एसडीएम बृजेंद्र उपाध्याय व तहसीलदार शशांक नाथ उपाध्याय की निगरानी में की गई। कार्यक्रम में रूपेश प्रताप सिंह, नीरज सिंह, सुरेंद्र मिश्रा, दीपक वर्मा और आशीष मिश्रा मौजूद रहे।

फतेहपुर तहसील सभागार में विधायक ने प्रभावित किसानों को राहत चेक वितरित किए। यहां 17,533 किसानों को करीब पांच करोड़ 81 लाख रुपये की सहायता दी गई। विधायक ने कहा कि सरकार ने 15 दिन के भीतर राहत राशि किसानों तक पहुंचाई है। इस दौरान एसडीएम कार्तिकेय सिंह और तहसीलदार वैशाली अहलावत मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें