फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन को बढ़ावा देने को मॉडल बनेगा रामनगर का कृषि फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अब रामनगर का राजकीय कृषि फार्म भी मॉडल बनेगा। किसान की हर छोटी-बड़ी जरूरत की सुविधा व कृषि विविधीकरण को समेटने वाले इस फार्म की झलक लोधेश्वर महादेवा व पारिजातधाम आने वाले पर्यटकों व किसान को आकर्षित करेगी।
विज्ञापन

इसे देखने के बाद किसान कृषि विविधीकरण अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगे। इस कृषि प्रक्षेत्र को मॉडल बनाने में करीब सवा तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगाकर अपनी स्वीकृति दे दी है। बस बजट मिलते ही फार्म को मॉडल बनाने का काम शुरू होगा।
जिले के धार्मिक व पौराणिक स्थलों के साथ अब कृषि विविधीकरण व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए रामनगर स्थित 27 हेक्टेयर क्षेत्रफल वाले राजकीय कृषि प्रक्षेत्र को मॉडल बनाया जाएगा। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत इसको मॉडल बनाने पर खर्च होने वाले तीन करोड़ 14 लाख सात हजार रुपये के प्रस्ताव पर शासन ने अपनी मुहर लगा दी है। इस फार्म हाउस को मॉडल बनाने के मानचित्र समाज कल्याण निर्माण निगम ने तैयार किया है। राशि मिलते ही यह कार्य भी समाज कल्याण निर्माण निगम ही कराएगा।
विज्ञापन

पर्यटकों व किसानों के आकर्षण को लेकर कृषि फार्म के प्रवेश द्वार को भव्य रूप दिया जाएगा। तो मॉडल फार्म पर खेती व बागवानी के साथ ही मत्स्य पालन की आधुनिक तकनीक पर आधारित तालाब, पशुपालन के अलावा उद्यान विभाग द्वारा फल व फूल के पौधे पर लगाए जाएंगे। इतना ही नहीं यहां पर बैठने के लिए सीमेंटेड बेंच तो फार्म पर सीमेंट सड़कें भी बनेगी।
इसके साथ ही किसानों को यहां पर एक छत के नीचे कृषि सलाह, बीज, रासायनिक व जैविक उर्वरक व कीटनाशक की सुविधा भी मिलेगी। किसानों के मीटिंग हॉल व प्रशिक्षण केंद्र भी बनेगा। इसे देखकर किसान खुद कृषि विविधीकरण को अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगे। दो वर्ष पहले भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने अपनी स्वीकृति दे दी है। राशि मिलते ही फार्म हाउस को मॉडल बनाने का काम शुरू होगा।
कृषि विविधीकरण व पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रामनगर के राजकीय कृषि फार्म को मॉडल बनाया जाएगा। इस पर करीब सवा तीन करोड़ लाख रुपये खर्च होगी। शासन में इसका प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। राशि मिलते ही समाज कल्याण निर्माण निगम इस कार्य को कराएगा।
विज्ञापन

-संजीव कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें