फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: शरद कालीन बोआई कर किसान पा सकते हैं अधिक मुनाफा

Thu, 10 Aug 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। क्षेत्र के गंगापुर संसारा में बुधवार को कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें गन्ना किसानों से शरद कालीन बोआई कर अधिक लाभ कमाने के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर लाल बहादुर शास्त्री किसान संस्थान लखनऊ जोन के विषय विशेषज्ञ अरुण कुमार ने कहा कि किसान गन्ना बोआई के समय बीज को वैज्ञानिकों द्वारा बताए गए तरीकों से उपचारित जरूर करें।
विज्ञापन

शरदा कालीन गन्ना बोआई कर अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र की डॉ. रूपन रघुवंशी कहा कि किसान प्रसार संस्थाओं से जुड़े। एफपीओ का गठन करें तथा अपनी जानकारी को अद्यतन करें। डॉ. रिंकी चौहान ने कहा कि गन्ना में लगने वाले कीटों की पहचान कर उनका जैविक व रासायनिक नियंत्रण किया जा सकता है। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रंजय जायसवाल ने विभागीय योजनाओं तथा समसामयिक कृषि कार्यों की जानकारी दी। सचिव गन्ना समिति तुलसी राम ने गन्ना आपूर्ति सट्टा प्रदर्शन एवं उपज बढ़ोत्तरी पर किसानों को जानकारी दी। चीनी मिल के डीजीएम केन धर्मेश मेहरोत्रा ने मिल से संचालित योजनाओं तथा किसानों को मिल रही सुविधाओं के साथ बलराम ऐप पर चर्चा की। गोष्ठी की अध्यक्षता किसान बृजेश त्रिपाठी ने की। इस मौके पर तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें