फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन

Thu, 26 Nov 2015 11:35 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा लागू की जाने वाली जीएसटी के विरोध में व्यापारी सड़क पर उतर आए है। व्यापारी ने जीएसटी लागू करने के खिलाफ बुधवार को शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। केंद्रीय वित्तमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए व्यापारियों ने अपना आक्रोश प्रकट किया। व्यापारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय नेताओं के आह्वान पर बृहस्पतिवार को शहर में प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल जिला महामंत्री रविनन खंजाची ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू की जाने वाली टैक्स प्रणाली जीएसटी में बहुत कमियां हैं। कहा, यदि यह प्रणाली लागू हो गई तो इससे व्यापारियों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

जिला युवा अध्यक्ष मनोज जायसवाल व विधानसभा अध्यक्ष सरदार चरनजीत सिंह ने कहा कि यदि केंद्र द्वारा बनाई गई जीएसटी लागू हो गई तो इससे इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा मिलेगा। व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी प्रणाली से सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीण इलाके के व्यापारियों को होगी इसके चलते इसमें सुधार की आवश्यकता है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने केंद्रीय वित्तमंत्री के विरोध में नारेबाजी की। शहर में सट्टी बाजार से जुलूस निकालकर पहुंचे व्यापारियों ने वित्तमंत्री को संबोधित अपनी मांगों का ज्ञापन तहसीलदार उमेश सिंह को साैंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन,सुशील गुप्ता, हर्ष टंडन, प्रदीप पांडेय, राजेश गुप्ता, राजन शर्मा, जुनेद अंसारी आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें