खेल निदेशालय की ओर से बृहस्पतिवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में जूनियर वर्ग में जनपदीय तीरंदाजी की प्रतियोगिता कराई गई। हर वर्ग के प्रथम तीन खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के दस मीटर राउंड में शांभ्वी ने पहला, पार्श्वी वर्मा ने दूसरा व माही श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीस मीटर राउंड में प्रेक्षी कश्यप ने पहला, वर्तिका ने दूसरा, दिव्या ने तीसरा, तीस मीटर राउंड में अपेक्षा वर्मा ने प्रथम, सृष्टि वर्मा ने द्वितीय व सिदरा फातिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
चालीस मीटर राउंड में आरुश्री सिंह ने पहला, रिया कुमारी ने दूसरा व सौम्या सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रिकर्व राउंड के तीस मीटर प्रतियोगिता में प्रार्थी सिंह ने पहला, सीरत अहमदी नेे दूसरा व अर्चिता त्रिवेदी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।