फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरस्त भर्तियां फिर करने की तैयारी

Mon, 10 Oct 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
doctor shimla
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में जिन पदों की भर्तियों को जिलाधिकारी ने निरस्त कर दिया था उन्हीं पदों को फिर से भरने के लिए एक बार नए सिरे से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इस प्रक्रिया को नए सिरे से शुरू करने के लिए सीएमओ ने डीएम से वार्ता भी कर ली है इसके बाद जाकर यह कदम उठाया जा रहा है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों के करीब 184 पद रिक्त हैं। इन पदों पर संविदा के आधार पर कर्मियों की तैनाती की जानी है। इन पदों को भरने के लिए तीन बार स्वास्थ्य विभाग ने प्रयास किए लेकिन हर बार विवादों और शिकायतों के चलते इन भर्तियों को निरस्त कर दिया गया।

एक बार तत्कालीन जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र तथा दो बार जिलाधिकारी अजय यादव इस प्रक्रिया को निरस्त कर चुके हैं। एक बार फिर से इन पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मौजूदा सीएमओ का कार्यकाल पहले भी निर्विवाद रहा है और वह एएनएम, आयुष चिकित्सक आदि की भर्तियां बिना किसी शिकायत और विवाद के संपन्न भी करा चुके हैं।
विज्ञापन


इनके कार्य करने का तरीका भी सबसे अलग है। सीएमओ डॉ. डीआर सिंह कहते हैं कि रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को निर्विवाद संपन्न कराना एक बड़ी चुनौती है। लेकिन इस बाबत जिलाधिकारी से वार्ता कर ली गई है प्रक्रिया को जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा और समय-समय पर डीएम से निर्देश भी लिए जाते रहेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें