फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ओवरब्रिज के बाद अब 66 करोड़ से 10 मीटर चौड़ी होगी सड़क

Thu, 05 Feb 2026 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
असंद्रा से  हैदरगढ़ के इसी मार्ग का  होगा चौड़ीकरण।
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले की दो अहम तहसीलों को जोड़ने वाला हैदरगढ़-रामसनेहीघाट मार्ग 66 करोड़ के खर्च से 10 मीटर तक चौड़ा होगा। इससे वर्षों से हादसों के साथ हो रही जाम की परेशानी से बड़ी राहत मिलेगी। हैदरगढ़ के पास रेलवे क्रॉसिंग पर करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज बनने को मिली स्वीकृति के बाद अब रामसनेहीघाट तक 18 किलोमीटर लंबी सड़क के 10 मीटर तक चौड़ी होगी। इलाके में एक साथ दो बड़ी बुनियादी परियोजनाओं को मंजूरी मिलने से पूरे इलाके की तस्वीर बदलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने बुधवार को सड़क चौड़ीकरण पर खर्च होने वाली धनराशि को मंजूरी प्रदान की। जबकि हैदरगढ़ के विधायक दिनेश रावत के प्रस्ताव पर ओवरब्रिज निर्माण की एनओसी होने के बाद ईएफसी हो गई है। हैदरगढ़-रामसनेहीघाट मार्ग पर हैदरगढ़ कस्बे के पास ही पड़ने वाली रेलवे क्रॉसिंग वर्षों से लोगों की परेशानी का कारण रही है। इस सड़क पर रोजाना करीब 40 हजार वाहन दौड़ते हैं।
इस दौरान ट्रेन गुजरने पर रास्ते के दोनों तरफ लंबा जाम लग जाता है। यहां ओवरब्रिज बनाने की मांग बीते 25 वर्षों से की जा रही है। विधायक दिनेश रावत के अनुसार दो साल पहले सेतु निगम ने 70 करोड़ का स्टीमेट भेजा था, लेकिन बजट न मिलने से योजना अटक गई। अब संशोधित स्टीमेट के साथ इसकी निर्माण लागत करीब 100 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं हैदरगढ़ से रामसनेहीघाट की ओर जाने वाला सड़क मार्ग भी अब नए मानकों पर तैयार होगा। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री ने नई सड़क से रामसनेहीघाट तक 18 किलोमीटर लंबे हिस्से को 10 मीटर चौड़ा करने की मंजूरी दी है। इस कार्य के लिए 17 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

700 से ज्यादा गांवों को सीधा फायदा
हैदरगढ़-रामसनेहीघाट मार्ग अब जिले के विकास का नया चेहरा बनने जा रहा। सड़क मार्ग के चौड़ीकरण से करीब 700 से अधिक गांवों के लोगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। यह सड़क पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को लखनऊ सुल्तालपुर हाईवे के अलावा लखनऊ-अयोध्या हाईवे को भी जोड़ती है।
विज्ञापन

- सतीश चंद्र शर्मा, राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें