फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अधिग्रहण के बाद मकानों को ढहाने का काम शुरू

Sat, 09 Aug 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। काशी की तर्ज पर प्रस्तावित महादेवा कॉरिडोर के शिलान्यास की तैयारियां जोर पकड़ने लगी है। प्रशासनिक टीम अगले माह सितंबर में महादेवा कॉरिडोर का शिलान्यास सीएम योगी से कराने की कवायद में जुटी है। इसके चलते कॉरिडोर के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन पर बने मकानों व पक्के निर्माण कार्यों को ढहाने का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

यह कॉरिडोर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। कॉरिडोर का दिव्य-नव्य और भव्य निर्माण कराने के लिए सावन मेला समाप्त होते ही अधिग्रहण किए गए मकानों के ध्वस्तीकरण का काम जोर पकड़ने लगा है। शुक्रवार को डीएम शशांक त्रिपाठी की मौजूदगी में अधिग्रहण किए गए मकानों पर बुलडोजर चला। डीएम ने ध्वस्तीकरण करा रहे ठेकेदार को सावधानी के साथ मकान गिराने के निर्देश दिए।
महादेवा काॅरिडोर का 200 करोड रुपये से निर्माण होना है। इसके लिए 127 संपत्तियों का 48 करोड़ से अधिग्रहण किया जा चुका है। इसमें मकान के साथ कामर्शियल भवन भी शामिल हैं। प्रस्तावित कॉरिडोर योजना को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। काॅरिडोर निर्माण के लिए भवनों की रजिस्ट्री की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। इससे सितंबर माह से कॉरिडोर का निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

ध्वस्तीकरण प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को पहले दिन तीन मकानों को बुलडोजर चलाकर ढहाया गया। डीएम ने अधिग्रहण के बाद ढहाए जाने वाले पक्के निर्माण कार्य के लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विवेकशील यादव को नोडल अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें