फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जनेस्मा में 1260 सीटों के लिए प्रवेश शुरू, काउंसिलिंग 28 को

Thu, 17 Apr 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जवाहर लाल मेमोरियल पीजी कॉलेज में ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए कॉलेज ने वेबसाइट विकसित करते हुए प्रवेश पोर्टल भी तैयार किया गया है। कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में 1260 सीटें हैं। इसमें नए कोर्स गृह विज्ञान और भूगोल की 60-60 सीटें शामिल हैं। काउंसिलिंग 28 अप्रैल निर्धारित की गई है। जरूरत पड़ी तो समय सीमा बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

शहर में स्टेशन रोड पर जवाहर लाल मेमोरियल पीजी कॉलेज जिले का प्रमुख शिक्षा केंद्र है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक कक्षाओं के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश ऑनलाइन होंगे। प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद काउंसिलिंग कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीताराम सिंह ने बताया कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप कोर्स चयन और डिजिटल प्रक्रिया को अपनाना हमारी प्राथमिकता है, ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ तकनीकी सुविधाएं भी मिल सकें।
स्नातक में सीटों की संख्या
बीए में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, अर्थशात्र, राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र, शिक्षा शास्त्र, मध्य कालीन इतिहास में 600 सीटें हैं। शैक्षणिक विविधता बढ़ाने के उद्देश्य से कॉलेज में दो नए कोर्स गृह विज्ञान और भूगोल की भी शुरुआत की गई है, जिनमें प्रत्येक के लिए 60-60 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसके अलावा बीएससी में 300 सींटें, बीबीए में 60 और बीसीए में 60 सीटें हैं।
विज्ञापन

कंप्यूटर कक्षाएं और लाइब्रेरी की मिलेगी सुविधा
महाविद्यालय में कंप्यूटर शिक्षा के लिए अलग संकाय बनाया गया है। जिसमें छात्र छात्राओं को विषय से संबंधित कंप्यूटर की शिक्षा दी जाएगी। कंप्यूटर कक्ष अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है और वाईफाई सुविधा भी है। इसके अलावा यहां लाइब्रेरी में अनूठी व दुर्लभ पुस्तकें मौजूद है। छात्र-छात्राओं को विषय से संबंधित पुस्तकों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए भी अध्ययन सामग्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें