फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बिना हेलमेट के पेट्रोल दिया तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नो हेलमेट, नो फ्यूल का पालन न करने वाले पेट्रोल पंप संचालकों पर कार्रवाई होगी। ऐसे पंपों पर आने वाले बाइक सवारों के चालान कटने लगे हैं। डीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि नियम का कड़ाई से पालन कराने के लिए निषेधाज्ञा लागू करते हुए निगरानी की जाएगी। मंगलवार को एआरटीओ प्रशासन व पुलिस ने नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान के तहत पेट्रोल पंप पर दो पहिया वाहनों की जांच की। एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला ने नाका सतरिख स्थित पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के आने वाले 26 दो पहिया वाहनों के चालान काटे। वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। एआरटीओ ने कहा कि एआरटीओ अंकिता शुक्ला ने कहा कि हेलमेट पहनना न केवल कानूनी बाध्यता है, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी भी है। पेट्रोल पंप संचालकों से कहा कि वे बिना हेलमेट आने वाले दोपहिया चालकों को ईंधन न दें। अभियान के दौरान यातायात प्रभारी रामयतन यादव और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें