फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की सख्ती के बाद चला अतिक्रमण पर डंडा

Sat, 16 Jan 2016 11:25 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में अतिक्रमणकारियों पर अब जिला प्रशासन का डंडा चल गया है। डीएम की सख्ती के बाद शनिवार को नगर पालिका परिषद की टीम के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर में अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान डीएम अजय यादव ने अपनी मौजूदगी में सत्तापक्ष के नेताओं व मंत्रियों के साथ ही अन्य सभी दलों के नेताओं की होर्डिंग्स हटवाई। इसके साथ ही पूरे शहर में अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी जा रही है कि वह अपना सामान खुद ही हटा ले नहीं तो नगर पालिका द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बताते चले कि शहर में मुख्य सड़कों व हाईवे पर फैले अतिक्रमण ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। नवागत जिलाधिकारी अजय यादव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठककर शहर को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद शनिवार की शाम नगर पालिका परिषद की टीम के साथ एसडीएम सदर नीलम यादव, एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीओ सिटी श्रीपाल यादव व ईओ एसके सिंह ने डीएम आवास के पास हाईवे से अतिक्रमण हटवाना शुरू किया। अभियान के दौरान देवा तिराहे पर पहुंचे डीएम अजय यादव ने अपनी मौजूदगी में होर्डिंग्स हटवाई। डीएम ने कहा कि हाईवे के किनारे व शहर के अंदर जहां भी होर्डिग्ंस लगी है उसे तत्काल हटाया जाए। डीएम के इस आदेश के बाद कई मंत्री व नेताओं की होर्डिंग्स जहां आनन फानन में हटवा दी गई वहीं कई दल के नेताओं ने खुद ही अपनी होर्डिंग्स हटा ली हैं।

इसके बाद देवा तिराहा से लेकर जमुरिया नाले पुल तक हाईवे के किनारे लगी दुकानों व होर्डिग्ंस को हटवाया गया। डिवाइडर पर लगी बिजली की लाइटों मेें टंगी होर्डिंग्स को भी हटवाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान आसपास के लोगों व राहगीरों मेें अफरातफरी का माहौल रहा। इस दौरान एआरटीओ ने गलत तरीके से पार्क 13 चार पहिया वाहनों का चालान भी काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें