बाराबंकी। एक माह पूर्व तबादला होने के बाद भी जैदपुर इलाके में सक्रिय रहने वाले सिपाही शैलेश कुमार चौधरी को एसपी ने निलंबित कर दिया है। शिकायतों के चलते एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने जैदपुर में तैनात सिपाही शैलेश कुमार चौधरी का 24 जुलाई को तबादला थाना बड्डूपुर कर दिया था। इसके बाद भी सिपाही जैदपुर क्षेत्र में सक्रिय था। शनिवार शाम सिद्धौर मार्ग पर चेकिंग के दौरान में दरोगा विपिन सिंह ने एक कार को रोककर कागज मांगे तो उसमें सवार सिपाही शैलेश चौधरी ने रौब दिखाया। उसके बाद सिपाही को पुलिस थाने ले गए और जहां कहासुनी नौबत आ गई। कागजात न होने पर कार सीज कर दिया गया। इसके बाद एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया। सीओ सदर रामसूरत सोनकर ने बताया कि सिपाही को एसपी ने निलंबित कर दिया है।