फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से सिपाही की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। ड्यूटी से लौट रहे एक सिपाही को मंगलवार शाम सफदरगंज क्षेत्र में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सिपाही की मौके पर मौत हो गई। ट्रक चालक फरार हो गया। अयोध्या हाईवे स्थित अहमदपुर चौकी क्षेत्र में पीआरवी डयूटी करने के बाद सिपाही एजाज अहमद मंगलवार को अपने निवास बाराबंकी जा रहा था। उधौली ब्रिज के पास अयोध्या की ओर से आ रहे ट्रक ने सिपाही बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना थाना सफदरजंग को दी। मौके पर पहुंची सफदरजंग पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। चालक फरार हो गया। थाना प्रभारी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर से पुलिस कर्मी की मौत हो गई। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें