फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी ढो रहे चार डंपर सीज, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रात के अंधेरे में अवैध रूप से मिट्टी खनन में लगे चार डंपर को नायब तहसीलदार पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन

सतरिख क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत मिलने पर एसडीएम सदर अभय पाण्डेय ने शनिवार रात नायब तहसीलदार सुशील कुमार को मौके पर भेजा। नायब तहसीलदार को अवैध रूप से मिट्टी ले जा रहे दो डंपर कुरौली के पास पकड़े। इस दौरान चालक फरार हो गए। दोनों डंपर पुलिस के हवाले कर नायब तहसीलदार को मौके पर जाने के दौरान दो और डंपर मिले। उन्हें भी कोतवाली में सीज कराया गया। सतरिख प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि अवैध मिट्टी खनन में लगे चार डंपर सीज किए गए है। इनके मालिक व चालकों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें