फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन : 31 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लॉकडाउन के दूसरे दिन भी शहर व कस्बों की दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। इसके चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस भी दिन पूर चेकिंग व गश्त करती रही। बेवजह सड़कों पर घूमने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। 20 केस दर्ज करने के साथ पुलिस ने 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 573 वाहनों का चालान करने के साथ तीन गाड़ियां सीज कीं।
विज्ञापन

शहर में रविवार को दवा, फल, सब्जी, दूध, शराब आदि की दुकानों के अलावा दिन में सारे प्रतिष्ठान बंद रहे। शाम को किराने की कुछ दुकानें खुलीं। चौराहों पर पुलिस के जवान पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दिए। इस दौरान बेवजह सड़कों पर निकलने वालों का चालान काटा गया। यूपी 112 का टीमें भी पूरे दिन शहर और कस्बों का भ्रमण करती रहीं। शहर से लेकर कस्बों तक दुकानें बंद होने से सड़कों पर सन्नाटा पसरा। शहर में देवा तिराहा, सिविल लाइन चौराहा, छाया चौराहा, धनोखर चौराहा, घंटाघर, सट़टीबाजार, नाका सतरिख, पैसार नाका, पलहरी चौराहा और बडे़ल चौराहा पर पूरी तरह से सन्नाटा नजर आया। लॉकडाउन के दौरान नियमों का पालन न करने पर पुलिस ने जिले में 573 वाहनों का चालान किया। तीन गाड़ियां सीज की गईं। इसके साथ ही 20 केस भी दर्ज करते हुए पुलिस ने 31 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें