फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर में मिले 20 वध प्रतिबंधित मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। वध प्रतिबंधित मवेशियों को ले जा रहे एक कंटेनर (ट्रक) को पुलिस ने शुक्रवार सुबह अयोध्या हाईवे पर पकड़ा है। कंटेनर में 20 मवेशी मिले जिन्हें गोआश्रय स्थल भेज दिया। मवेशी तस्करों को पुलिस पकड़ नहीं सकी है।
विज्ञापन

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर रामसनेहीघाट क्षेत्र के एक ढाबे के पास पुलिस ने शुक्रवार सुबह छह बजे लखनऊ की ओर से आ रहे बिना नंबर के एक कंटेनर को पीछा कर रोका। पुलिस के मुताबिक जीप से पीछा करने के दौरान कंटेनर चालक नारायणपुर ढाबे के पास रोड पर गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने कंटेनर की जांच की तो अंदर वध प्रतिबंधित मवेशी मिले। कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि कंटेनर को बठौली स्थित गो आश्रय स्थल ले जाकर 20 मवेशियों को वहां रखवाया। चालक को पता नहीं चलने पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना कि मवेशियों को वध के लिए पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें