फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताबें बेचने वाली प्रभारी प्रधानाध्यापिका सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को निशुल्क दी जाने वाली पुस्तकें कबाड़ी के हाथ बेंचने के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है। बीईओ की जांच के बाद बीएसए ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

त्रिवेदीगंज ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अशरफपुर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका माधवी शर्मा ने बुधवार को फेरी वाले कबाड़ी के हाथ स्कूल के टूटे फर्नीचर के साथ बच्चों को दी जाने वाली पुस्तकें भी बेंच दी थीं। यह किताबें जैदपुर के गुड्डू कबाड़ी ने खरीदीं जिन्हें बरामद कर लिया गया। इस संबंध में अमर उजाला ने गुरुवार के अंक में समाचार प्रकाशित किया जिसके बाद अधिकारी हरकत में आए। बीएसए के निर्देश पर सभी ब्लॉकों में पाठ्य-पुस्तकों को ब्योरा चेक किया गया। बीईओ त्रिवेदीगंज ने प्राथमिक विद्यालय अशरफ में जांच की तो पता चला कि बुधवार को प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने टूटे फर्नीचर के साथ किताबें बेंच दी थीं। वे किताबें वर्ष 2001-02 से वर्ष 2017-18 तक की हैं। बीईओ के निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापिका पुस्तक वितरण का अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सकीं। रिपोर्ट मिलने पर बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका माधवी शर्मा को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें