फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के दक्षिण टोला बंकी निवासी रितेश सिंह (25) अपने भाई प्रभाकर सिंह (22) के साथ बुधवार रात देवा से लौट रहा था। सोमैय्या के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों भाईयों को स्थानीय लोगों व पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां रितेश की मौत हो गई। प्रभाकर की हालत नाजुक होने के चलते उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय युवक हेलमेट पहने था। कोतवाल धर्मेद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी की जा रही है।
शहर क्षेत्र के पल्हरी चौराहे के समीप अयोध्या हाईवे पर गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। मौके पर पहुंचे मंडी चौकी प्रभारी अभिमन्यु शुक्ला ने मृतक की पहचान उमाकांत (43) निवासी नेपाल के रूप में की है। बताया कि उमाकांत अपने परिवार के साथ रोडवेज बस से लखनऊ जा रहा था। एक ढाबे पर उतर गया और बस चली गई थी। हाईवे पर किसी वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई है। इसके अलावा शहर क्षेत्र के दुंदपुरवा गांव के पास बुधवार को हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान महेश (45) निवासी मोहल्ला घंटाघर हुसैनाबाद थाना ठाकुरगंज, लखनऊ के रूप में हुई है। उसके भाई रमेश ने बताया कि महेश मानसिक रूप से कमजोर था। वह 28 नवंबर से लापता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें