फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने खेत में जलाई पराली

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। धान की फसल काटने के बाद खेतों में पराली जलाने के मामले में कार्रवाई के बावजूद किसान बाज नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को घुघंटेर क्षेत्र में करीब 25 बीघा खेत में किसानों ने पराली जला दी।
विज्ञापन

खेतों में पुआल जलाने से होने वाले प्रदूषण और मिट्टी को नुकसान के प्रति कृषि विभाग समय-समय पर किसानों को जागरूक कर रहा है। इसके बावजूद किसान मशीन से फसल की कटाई कराने के बाद उसके अवशेष पराली (पुआल) को खेत में जला रहे हैं। ऐसा न करने के लिए गत दिनों ही प्रशासन ने किसानों को आगाह करने के साथ कार्रवाई के लिए टीमें भी गठित कीं। दो दिन पहले फतेहपुर में पराली जलाने वाले तीन किसानों पर ढाई-ढाई हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके बाजवूद घुघंटेर क्षेत्र के सिरसाई गांव में दो किसानों ने मंगलवार को खेत में पराली जलाई है। एसडीएम पंकज सिंह ने बताया कि खेतो में पराली जलाने वालों की पहचान करने के बाद जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें