फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दफ्तर में घुसकर युवती और तीन युवकों पर फेंका तेजाब

Wed, 15 Jul 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के एल्डिको तिराहे स्थित सोलर पैनल लगाने वाली फर्म के दफ्तर में मंगलवार दोपहर नकाबपोश युवक ने मीटिंग कर रहे चार लोगों पर तेजाब फेंक दिया। हमले में एक युवती और तीन युवक झुलस गए। सभी को चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से फर्म संचालक को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि अयोध्या के कैंट गद्दोपुर निवासी युवक ने डेढ़ वर्ष पहले एल्डिको तिराहे स्थित तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स में मेधा सोलर के नाम से फर्म खोली थी। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे संचालक, जौनपुर की 27 वर्षीय युवती और दो अन्य कर्मचारी दफ्तर में बैठक कर रहे थे। इसी दौरान गमछे से चेहरा ढके युवक हाथ में मग लेकर अंदर घुसा और बिना कुछ कहे चारों पर तेजाब फेंककर भाग गया।
पहले लगा रंग, जलन हुई तो तेजाब का हुआ एहसास : पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि पहले उन्हें लगा कि किसी ने रंग फेंका है, लेकिन कुछ देर बाद तेज जलन होने पर तेजाब से हमले का पता चला। संचालक के हाथ और गले, जबकि अन्य तीन के शरीर पर तेजाब की छींटें पड़ीं।
विज्ञापन

सीसीटीवी में साथी के साथ पल्सर बाइक पर भागता दिखा आरोपी : डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी एक साथी के साथ पल्सर बाइक पर आता और वारदात के बाद उसी बाइक से भागता दिखाई दिया है। हालांकि बाइक का नंबर स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस की कई टीमें फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही हैं। प्रारंभिक जांच में बैटरी में इस्तेमाल होने वाले तेजाब के उपयोग की आशंका जताई गई है।
हमले की वजह साफ नहीं
डीसीपी के अनुसार, एसिड अटैक की वजह का पता नहीं चल सका है। पीड़ितों ने न तो किसी पर कोई आरोप लगाया है और न ही उन्होंने किसी पुराने विवाद का जिक्र किया है। उनका कहना है कि वे लोग हमलावर को भी नहीं पहचानते हैं। ऐसे में पुलिस सभी पीड़ितों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस इस घटना के पीछे रुपये के लेनदेन या आशनाई को वजह मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें