फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोपी गिरफ्तार, केस

विज्ञापन
बाराबंकी। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला पोस्ट डालने के बाद देवा कोतवाली के सामने प्रदर्शन ? - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। एक वर्ग के युवक द्वारा सोशल मीडिया पर एक धर्म को लेकर अभद्र टिप्पणी करने व सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला पोस्ट फेसबुक पर डालने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। इससे भड़के भाजपाइयों ने बुधवार को देवा कोतवाली परिसर में धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

माहौल गर्म होता देख हरकत में आई पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और भाजपाइयों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। तब जाकर भाजपाई शांत हुए। पुलिस के मुताबिक देवा कस्बा निवासी जुबेर वारसी नवाब ने एक धर्म के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी लिखने के साथ ही एक वर्ग विशेष को दूसरे वर्ग के प्रति भड़काने व नफरत फैलाने संबंधी एक पोस्ट फेसबुक पर डाला था।
पोस्ट वायरल होते ही एक वर्ग विशेष के लोगों में नाराजगी फैल गई। इन लोगों का गुस्सा धीरे-धीरे पनपने लगा। बुधवार को आखिरकार उनका गुस्सा फट पड़ा। दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष करुणेश वर्मा व भाजपा नेता अनुज सिंह की अगुवाई में देवा कोतवाली पहुंचकर वहां जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और तहरीर देकर आरोपी को गिरफ्तार करने व केस दर्ज करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देख हरकत में आई देवा पुलिस की महिला उपनिरीक्षक रुचि सिंह राठौर व उप निरीक्षक विक्टर जेम्स ने पुलिस बल के साथ आननफानन में दबिश देकर आरोपी को मजार रोड से गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष देवा प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा मंडल अध्यक्ष करुणेश वर्मा, अनुज सिंह, विपिन, सतनारायण शुक्ला, राकेश, अभिषेक, आकाश शुक्ला आदि की हस्ताक्षर युक्त तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध सांप्रदायिक उन्माद फैलाने व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें