फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: एक हजार का झांसा देकर खुलवाए खाते, लाखों का लेनदेन

Tue, 22 Aug 2023 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सतरिख (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में जालसाजों ने ग्रामीणों को एक हजार रुपये का लालच देकर उनका एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवा दिया, लेकिन उन्हें एटीएम व चेकबुक नहीं दी। इस बीच कुछ ग्रामीणों के मोबाइल पर खाते से लेनदेेन के मैसेज आने शुरू हो गए। इस पर ग्रामीणों ने बैंक जाकर संपर्क किया तो पता चला कि उनके खाते में लाखों रुपये का लेनदेन हो गया है। इसके बाद से ग्रामीण सहमे हुुए हैं। मामले में सतरिख थाने पर प्रार्थना पत्र भी दिया गया है।
विज्ञापन



सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम शेखनापुर के प्यारेलाल गौतम, धीरज कुमार, लक्ष्मी देवी, नीरज समेत अन्य ग्रामीणों को बीते पांच अगस्त को एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाने पर एक हजार रुपये देने का आश्वासन दिया था। गांव के कुछ लोेगोें ने करीब 15 ग्रामीणों को हरख के एक जनसेवा केंद्र पर ले जाकर खाता खुलवाया।


ग्रामीणों को पासबुक के साथ पांच-पांच सौ रुपये भी दिए, लेकिन फार्म भरवाने के बाद भी एटीएम व चेकबुक नहीं दिया था। प्यारेलाल के खाते में रुपये के लेनदेन के मैसेज आने शुरू हुए तो शहर स्थित एचडीएफसी बैंक में संपर्क किया, जहां से बताया गया कि उनका खाता कुर्सी स्थित एचडीएफसी बैंक में खोला गया है। इसके बाद प्यारेलाल तमाम ग्रामीणों के साथ कुर्सी शाखा पर पहुंचे। यहां खाताधारकों ने स्टेटमेंट निकलवाया तो उनके होश उड़ गए। अकेले प्यारेलाल के खाते में पिछले एक सप्ताह के दौरान करीब 12 लाख रुपये लेनदेन किया गया है।
विज्ञापन



इसके साथ अन्य ग्रामीणों के खातों में भी लाखों रुपये का लेनदेन सामने आया। बैंक के एरिया मैनेजर अंकित सिंह ने बताया कि जो ग्रामीण अपना खाता बंद कराना चाहते हैं, वह शाखा पर संपर्क कर करा सकते हैं। अगर किसी जनसुविधा केंद्र पर गड़बड़ी की जा रही है तो उसका पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें