फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हादसे रोकने की बनी रणनीति, 10 क्रिटिकल टीमों को किया सक्रिय

Thu, 27 Nov 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में ताबड़तोड़ हो रहे सड़क हादसों को रोकना अब केवल लक्ष्य नहीं, बल्कि एक मिशन बन गया है। जिले के आठ थानों में 10 क्रिटिकल कॉरिडोर चिह्नित किए गए हैं। जहां अब आधुनिक उपकरणों से न केवल मॉनिटरिंग होगी, बल्कि सड़क पर होने वाली हर गतिविधि की जवाबदेही भी तय होगी। इसी के साथ दुर्घटनाओं को लेकर ''जीरो फेटैलिटी डिस्ट्रिक्ट'' (शून्य मृत्यु दर जिला) अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने हादसों की समीक्षा करके आगे की रणनीति तैयार की। एसपी ने इस दौरान क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों को रिफ्लेक्टिव जैकेट, बॉडी वार्न कैमरा और ब्रीथ एनालाइजर जैसे महत्वपूर्ण उपकरण सौंपे।
एसपी ने बताया कि बाराबंकी की सड़कों पर बढ़ते हादसों को देखते हुए जनपद को क्रिटिकल जोन घोषित कर पहले चरण में 10 क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों को सक्रिय किया गया है। समीक्षा बैठक में एसपी ने टीमों से अब तक की रिपोर्ट मांगी और उनके दायित्वों के बारे में बताया। उन्होंने निर्देश दिया कि ब्लैक स्पॉट पर सघन अभियान, तेज रफ्तार पर रोक और यातायात अनुशासन पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी, सीओ यातायात आलोक कुमार पाठक और टीएसआई रामायतन यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें