सतरिख। थाना क्षेत्र सतरिख के छेदानगर गांव निवासी युवक की अयोध्या में सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, छेदानगर निवासी प्रियांशु गुप्ता (21) रविवार को अपने हमउम्र दोस्त रिक्की वर्मा के साथ बाइक से अयोध्या गए थे। दोपहर में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर रौजागांव के उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिससे प्रियांशु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रिक्की गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है। प्रियांशु बचपन से ही छेदानगर में अपने मामा संतोष गुप्ता व राजू गुप्ता के यहां रहते थे। वह कचौरी भंडार पर कारीगर थे। रविवार दोपहर हादसे की खबर मिलते परिजनों में चीखपुकार मच गई।परिजन और ग्रामीण अयोध्या पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव लाया गया।