बाराबंकी। रामसनेहीघाट क्षेत्र में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादस के बाद बस समेत चालक भाग निकला।
पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के सोहिलपुर गांव निवासी संतोष (40) अपने पुत्र हर्षित (11) के साथ बृहपतिवार की सुबह बाइक से कस्बा सुमेरगंज जा रहा था। मोहम्मदपुर चौराहा के पास लखनऊ की ओर से आ रही रोडवेज बस ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई लेकिन तब तक बस के साथ चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। कोतवाल नित्यानंद राय का कहना है कि हादसा करने वाली रोडवेज बस व उसके चालक का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।