बाराबंकी। लोनीकटरा क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार डीसीएम खड़े ट्रक में भिड़ गया। इस हादसे में डीसीएम चालक गंभीर रूप े घायल हो गया। उसे उपचार के लिए लखनऊ भेजा गया है। यह हादसा शनिवार सुबह सुल्तानपुर हाईवे पर लोनीकटरा क्षेत्र के जगतखेड़ा के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक लखनऊ की ओर जा रहा डीसीएम हाईवे के किनारे खड़े ट्रक में भिड़ गया। इस हादसे में डीसीएम चालक स्वयंवीर निवासी सिकन्दरऊ, जिला हाथरस गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी पहुंचाए गए चालक की हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है।
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
बाराबंकी। रामनगर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल एक युवक की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार तीन दिन पूर्व हुए हादसे में उस्मान अली (25) घायल हो गया था। उसे बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर रानीबाजार के पास दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। परिवारीजनों ने उस्मान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।