बाराबंकी। उमस व गर्मी के बीच बिजली की कटौती लोगों पर भारी पड़ रही है। शहर के कई मोहल्लों के लोग लोवोल्टेज से जूझ रहे हैं। इस बीच विद्युत तारों पर लटके पेड़ों को काटने के चलते शनिवार सुबह 9 बजे से 11 बजे तक पल्हरी व जेपीनगर उपकेंद्र क्षेत्र में आपूर्ति ठप रही।
पेड़ की टहनियों को काटने के लिए जेपीनगर व पल्हरी सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति शनिवार सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और ओबरी सब स्टेशन से दोपहर बाद एक बजे तक बंद रही। बिजली आपूर्ति बंद होने से गर्मी में लोग परेशान हो गए। उधर मोहारीपुरवा, विजयनगर, दीनदयालनगर में शुक्रवार रात दो घंटे की गुल रही। लो वोल्टेज ने भी लोगों को परेशान किया। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र ने बताया कि पेड़ों की टहनियों की कटाई के चलते बिजली बाधित होने की सूचना उपभोक्ताओं को दी गई है।