फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से रविवार दोपहर बाद एक सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गयी। टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दरियाबाद क्षेत्र के ग्राम बहरापुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक नंदलाल वर्मा (62) रविवार दोपहर सफदरगंज से बाइक से घर लौट रहे थे। ग्राम बघौरा के निकट पीछे से किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में नंदलाल के सिर में गंभीर चोट लग गई। नंदलाल हेलमेट लगाए थे। सूचना पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने हाईवे की एंबुलेंस से नंदलाल को जिला अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें