फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते हाईवे पर टकराए तीन ट्रक, खलासी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर मंगलवार भोर में धुंध व कोहरे के बीच खड़े ट्रक में पीछे से एक-एक करके ट्रक भिड़ गए। इस हादसे में एक ट्रक का खलासी को गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

लोनीकटरा क्षेत्र के मोधू का पुरवा मोड़ के पास हाईवे पर एक ट्रेलर (ट्रक) खड़ा था। तड़के धुंध के दौरान ट्रेलर में पीछे से एक-एक करके दो ट्रक भिड़ गए। वाहनों की टक्कर का शोर सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों ट्रकों के चालक व खलासी को बाहर निकाला। इस हादसे में एक ट्रक का खलासी मुरादाबाद निवासी फरमान (20) गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे एंबुलेंस से सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया गया जहां से गंभीर अवस्था में लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया हादसे के बाद हाईवे की एक पटरी जाम हो गई। पुलिस ने ट्रकों को सड़क से हटवाकर आवागमन बहाल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें