बाराबंकी। अयोध्या हाईवे पर सफेदाबाद चौराहे के पास सोमवार रात एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। सड़क पर अचानक रुके ट्रक में पीछे से एक कार जा भिड़ी। इसके बाद ट्रक उसे घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया। कार के एयर बैग के खुल जाने से चालक और सवार बाल-बाल बच गए।
शहर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद चौराहे पर सोमवार रात ट्रक चालक ने बीच रोड पर अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे चल रही एक कार उसमें घुसकर फंस गई। कार में चार महिलाओं समेत छह लोग सवार थे। ट्रक चालक दुर्घटना से घबरा कर वाहन समेत भागने लगे। ट्रक में पीछे फंसी कार काफी दूर तक घिसटती चली गई। इस दौरान कार के दोनों एयर बैग खुल गए जिससे कार लोग बाल-बाल बच गए। महिलाओं को मामूली चोटें आई। स्थानीय पुलिस के पहुंचने से पहले ट्रक चालक फरार हो चुका था। चौकी प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि हादसे में मामूली चोटें आई थी। सभी लोग चले गए।