बाराबंकी। सवारियों से भरा एक मैजिक वाहन शनिवार शाम पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में पांच यात्री घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस के मुताबिक रामनगर क्षेत्र के सूरतगंज मार्ग पर मंझौनी पेट्रोल पंप के पास शनिवार शाम एक अनियंत्रित मैजिक वाहन पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में कजियापुर निवासी सुमित्रा (30), दुलारा(32), सुषमा (36), चालक अजय (30 ) व एक अन्य यात्री घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्र ने बताया कि हादसे के वक्त मैजिक में दस यात्री सवार थे। उनमें पांच को चोट आई है। वाहन के स्टेयरिंग का गुल्ला टूटने के चलते यह हादसा हुआ है।