बाराबंकी। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से डेढ़ लाख रुपये ठकने का एक मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि यह ठगी एक शिक्षक ने की। पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
कोठी क्षेत्र के ख्वाजापुर मजरे सैदनपुर निवासी मनीराम व इनायतपुर मजरे सादुल्लापुर निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को दिए पत्र में आरोप लगाया है कि दो वर्ष पूर्व क्षेत्र के एक शिक्षक ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 86 हजार और मनीराम से 70 हजार रुपये लिए थे। शिक्षक काफी दिनों तक नौकरी दिलाने का भरोसा देता रहा। दो वर्ष बाद भी नौकरी नहीं लगने पर पैसा वापस वापस मांगा तो शिक्षक जानमाल की धमकी दे रहा है। दोनों पीड़ितों ने शनिवार को कोठी पुलिस से शिकायत की है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।