फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग सड़क हादसों में वृद्व समेत तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। विभिन्न सड़क हादसों में एक वृद्ध समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने सभी के शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र बदोसराय के अमनियपुर गांव निवासी रामलखन गौतम (71) मंगलवार सुबह कोटवाधाम में जगजीवन साहेब मंदिर जा रहे थे। अचानक उन्हें एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
आननफानन में परिवारीजनों ने उन्हें सीएचसी सिरौलीगौसपुर पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। दूसरा हादसा भी बदोसराय कोतवाली क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन

ग्राम सफीपुर निवासी उमेश कुमार (30) मंगलवार शाम बाइक से सैदनपुर जा रहा था। सफदरगंज मार्ग पर एक कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार की तलाश की लेकिन पता नहीं लग सका।
कोतवाल यादवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया है। उधर, रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में अयोध्या हाईवे पर धरौली गांव के पास मंगलवार रात एक तीस वर्षीय युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। कोतवाल आलोकमणि त्रिपाठी ने बताया शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें