बाराबंकी। अयोध्या हाईवे पर रविवार सुबह एक खड़े ट्रक से दूसरा ट्रक भिड़ गया। इस दुर्घटना में एक ट्रक के चालक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक यह हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद के पास हुआ।
अयोध्या हाईवे पर रविवार सुबह करीब पांच बजे केले से लदा एक ट्रक (डीसीएम) लखनऊ की तरफ जा रहा था। ट्रक मेरठ के किठौर कस्बा निवासी आमिर(22) चला रहा था। सफेदाबाद ओवरब्रिज के पास खराब होने के चलते एक ट्रक खड़ा था जिससे केला लदा ट्रक भिड़ गया। इस हादसे में चालक आमिर की मौके पर ही मौत हो गयी। चौकी प्रभारी मोहम्मदपुर रवि सिंह ने बताया कि यह हादसा चालक को नींद आने के चलते हुआ।