फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिवेदीगंज में बुखार से एक और बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। त्रिवेदीगंज क्षेत्र में बुखार की चपेट में आकर एक और बालक की जान चली गई। छह लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी चिकित्सक गांव नहीं पहुंच रहे हैं। जिले में डेढ़ माह के दौरान बुखार से 20 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

देवगरपुर मजरे सहावर निवासी बृजेश का ढाई वर्षीय पुत्र रितेश एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। बृजेश के मुताबिक का सीएचसी त्रिवेदीगंज से उपचार चल रहा था। इस बीच शनिवार शाम हालत गंभीर होने पर फिर सीएचसी ले गया। डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। गंभीर हालत में रितेश को लेकर लोहिया अस्पताल, लखनऊ पहुंचे जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। उधर गांव के मनोहर, प्रताप, रामपाल, दिवाकर, राधेलाल और सीता देवी कई दिन से बुखार से पीड़ित हैं।
इनका उपचार परिवारीजन निजी चिकित्सकों से करा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी सीएचसी के चिकित्सक गांव नहीं पहुंचे। जिले में डेढ़ माह के दौरान बुखार की चपेट में आकर 20 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर सीएचसी अधीक्षक डॉ. महमूद खां का कहना है कि देवगरपुर मेें बुखार से बालक की मौत होने की जानकारी नहीं है। गांव में चिकित्सकों की टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें