बाराबंकी। बेलहरा क्षेत्र में शनिवार को बाइक सवार पति-पत्नी को सामने से एक कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पति की जान चली गई। पत्नी घायल हो गई।
पुलिस के मुताबिक ग्राम मेहरौली थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर निवासी सीताराम (40) शनिवार को पत्नी रेखा देवी (38) के साथ बाइक से क्षेत्र के ग्राम गुरुसेल स्थित मंदिर में दर्शन करने गया था। उसके बाद बाइक से घर लौटते समय फतेहपुर-बेलहरा मार्ग पर सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल सीताराम व रेखा को पुलिस सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने सीताराम को मृत घोषित कर दिया। रेखा देवी को मामूली चोट आई है। एसएसआई संतोष उपाध्याय ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। हादसे के समय बाइक सवार हेलमेट लगाए था।