बाराबंकी। स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित कार एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए ट्रैक्टर में जा घुसी। इस हादसे में कार व बाइक सवार मौत हो गई।
हादसा गुरुवार सुबह कुर्सी क्षेत्र में हुआ। क्षेत्र के इनायतपुर निवासी आलोक यादव (30) सुबह कार से कुर्सी जा रहे थे। इस दौरान कार की स्टेयरिंग फेल हो गई। अनियंत्रित कार एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए कार सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से भिड़ गई। इस हादसे मे बाइक सवार कुसही निवासी पप्पू (20) व कार चालक आलोक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई । प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।