फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो लोगों की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। उनमें बाइक सवार युवक की पहचान नहीं हो सकी। बहराइच-गोंडा हाईवे पर शुक्रवार को शहाबपुर चौराहे के पास एक कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। करीब 28 वर्षीय युवक को थानाध्यक्ष संतोष सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

उधर टिकैतनगर-रामनगर मार्ग पर कटका मोड़ के पास शुक्रवार शाम बाराबंकी डिपो की अनुबंधित बस ने बाइक सवार सूर्यबली पुरवा मजरे तासीपुर निवासी भानु प्रताप व उनकी पत्नी मालती देवी को टक्कर मार दी। इस हादसे में भानु प्रताप (38) की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मालती को एंबुलेंस से सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें