फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में सात लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पावर कॉर्पोरेशन की एक टीम ने शुक्रवार को सतरिख क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करते मिले सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता आरके मिश्र ने बताया कि सतरिख के अवर अभियंता मोहम्मद मसीह की टीम ने लक्षमणपुर और बड़ापुरा में छापा मारा। इस दौरान अर्चना, आशुतोष व डीसी अवस्थी अवैध रूप से केबल खींच कर बिजली का इस्तेमाल करते पाए गए। इसके अलावा सहजराम, रामसिंह, नौमीलाल और रामसुमिरन के कनेक्शन बिल नहीं जमा करने पर काट दिया गया था। इसके बाद चारों लोगों अवैध रूप से कनेक्शन जोड़कर बिजली का उपभोग कर रहे थे। इस पर अवर अभियंता ने सातों लोगों के खिलाफ सतरिख थाने में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें