फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सवा दो करोड़ से सजेगा कोटवाधाम का अभरण सरोवर

Fri, 25 Jul 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
कोटवाधाम स्थित अभरण सरोवर।   संवाद
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। सतनामी सप्रदाय के आदि प्रवर्तक समर्थ स्वामी जगजीवन दास की तपोस्थली कोटवाधाम के पर्यटन विकास की दिशा में एक और पहल हुई है। यहां के अभरण सरोवर का जीर्णोद्धार सवा दो करोड़ रुपये की लागत से होगा। इसकी मंजूरी पर्यटन विभाग ने दे दी है।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से भेंट कर पर्यटन विकास की मांग करने वाले एमएलसी अंगद कुमार सिंह व बड़ी गद्दी के महंत नीलेंद्र बख्श दास ने पर्यटन मंत्री के प्रति आभार जताया है। एमएलसी ने बताया कि अभरण सरोवर का जीर्णोद्धार कराए जाने की मंजूरी मिली है। सरोवर के बीच में फव्वारा लगाया जाएगा। स्टील की रेलिंग लगाई जाएगी। आरती का घाट, स्नान घाट के साथ पशुओं के पानी पीने का घाट भी बनाया जाएगा।


सरोवर में स्नान करके टेकते हैं माथा
कोटवाधाम तीर्थ आने वाले ज्यादातर श्रद्धालु सरोवर में स्नान करके ही स्वामी जगजीवन साहेब के मंडप में माथा टेकते हैं। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन यहां होता है। मान्यता है कि सरोवर में स्नान करने से शरीर पवित्र और मन शांत हो जाता है। दो साल पहले इस सरोवर की सफाई ग्राम पंचायत की ओर से कराई जा रही थी जिसका विरोध होने पर काम ठप हो गया था। अब पर्यटन विभाग की ओर से जीर्णोद्धार कराए जाने की मंजूरी मिलने से स्थानीय लोगों के साथ ही श्रद्धालुओं में भी हर्ष की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें