कोटवाधाम। सतनाम संप्रदाय के प्रथम प्रवर्तक समर्थ साहब जगजीवन दास की तपोभूमि कोटवाधाम में बने पवित्र अभरण सरोवर और मंदिर परिसर तक 51 हजार दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया जाता है। इस बार लगातार इसका 10वां आयोजन है। बाबा के अनुयायी दीपावली पर्व पर कोटवाधाम में दीप जलाने आते है।
वहीं क्षेत्रीय लोग भी बाबा पर दीपक जलाने के बाद ही अपने घरों पर दीपक जलाते है। बड़ी गद्दी के महंत नीलेंद्र बख्श दास ने बताया कि सोमवार को शाम 6 बजे एक साथ सभी दीप जलाए जाएंगे। सुरक्षा के लिए ड्रोन से निगरानी होगी।
(संवाद)