फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अभिभावकों से सहमति से बनेगी अपार आईडी

Sun, 03 Nov 2024 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में स्थित 2624 परिषदीय स्कूलों समेत प्री प्राथमिक से 12वीं कक्षा तक के स्कूल कॉलेज के सभी विद्यार्थियों की 12 अंकों की यूनिक अपार आईडी बनाई जाएगी। इसे लेकर अभिभावकों से सहमति के आधार पर सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत एक देश-एक छात्र के तहत प्री प्राथमिक से 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों की 12 अंकों की यूनिक आईडी बनाई जानी है। इसमें बच्चे के माता-पिता का नाम, कक्षा, पिछली कक्षा का परिणाम, बच्चे की व्यक्तिगत जानकारियां शामिल रहेंगी। बीएसए संतोष देव पांडेय ने बताया कि बच्चा किसी भी स्कूल में दाखिला लेने के लिए जाएगा तो स्कूल एक क्लिक पर अपार आईडी के माध्यम से बच्चे से संबंधित पूरी जानकारी देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें