फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आलू की माला और खाली गैस सिलिंडर के साथ आप ने किया विरोध प्रदर्शन

Sat, 14 Mar 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर स्थित पटेल तिराहे पर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने बढ़ती महंगाई, रसोई गैस की कीमतों और किसानों की समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष जुगराज सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने गले में आलू की माला पहनकर और सिर पर खाली गैस सिलिंडर रखकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लिए वे शहर में जुलूस निकालते हुए पटेल तिराहे पहुंचे, जहां सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया।
जुगराज सिंह ने कहा कि देश की जनता बढ़ती महंगाई से परेशान है। हाल ही में घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम 60 रुपये बढ़े हैं। गैस सिलिंडर 120 रुपये महंगा हुआ है। इससे छोटे व्यापारियों और आम जनता की मुश्किलें बढ़ी हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उनका कहना था कि रसोई गैस के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों का बजट पूरी तरह प्रभावित हो गया है। उन्होंने सरकार पर महंगाई को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिले में आलू की खरीद न होने का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है और सरकारी खरीद व्यवस्था भी प्रभावी ढंग से काम नहीं कर रही है।
इस मौके पर आप पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नफीस अंसारी,महिला जिलाध्यक्ष अफसाना बानो, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविंद यादव, नगर अध्यक्ष रामनगर रवि पांडे, रामनगर विधान सभा अध्यक्ष राजू शुक्ला, राजेंद्र पांडे, मिंटू, भन्ते दीक्षानंद, अजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें