फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: शारदा नहर में बहती मिली युवती, हालत गंभीर

Sat, 16 May 2026 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कस्बा माती में किसान पथ पुल के पास शुक्रवार दोपहर शारदा नहर में बह रही एक युवती को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से बचा लिया। गंभीर हालत में उसे क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर शाम तक युवती को होश नहीं आया था। पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या के प्रयास से जोड़कर देख रही है, हालांकि युवती की पहचान और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार किसान पथ पुल के पास से गुजर रहे लोगों ने नहर में एक युवती को बहते देखा। वह पानी के तेज बहाव में खुद को संभालने की कोशिश कर रही थी लेकिन बाहर निकलने में सफल नहीं हो पा रही थी। यह देखकर लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवती को नहर से बाहर निकाला।
हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। माती के कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि युवती के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें