त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र लोनीकटरा के गांव से मजदूरी करने गए युवक की लखनऊ में करंट की चपेट में आकर मौत हो गई।
क्षेत्र के गांव रुकनापुर निवासी सोनू गौतम (35) लखनऊ में मजदूरी करते थे। शनिवार को लखनऊ के कृष्णानगर क्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल में काम करने गए थे। वहां पानी की टंकी साफ करने के दौरान करंट की चपेट में आकर वह झुलस गए।
उनके पिता आनंद गौतम ने बताया कि दिन में हुई घटना की जानकारी शाम को दी गई। सोनू परिवार के भरण-पोषण में उनका सहयोग करते थे। छोटा भाई मोनू, बहन मालती, मान्सी, लक्ष्मी, राखी पढ़ाई कर रहे हैं। इन सभी का भार अकेले पिता के कंधों पर आ गया है। रविवार को शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार ने ग्रामीणों की सहायता से अंतिम संस्कार किया।