फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पड़ोसी के साथ निकला युवक लापता, जताई अनहोनी की आशंका

Thu, 25 Dec 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कस्बा फतेहपुर में पड़ोसी के साथ बाइक से निकला युवक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। अब पड़ोसी व उसके घर सदस्य भी गायब हैं। चार दिन बाद कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी है। पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


रामनगर कोतवाली क्षेत्र के रजनापुर गांव निवासी इंद्रेश कुमार पिछले 15 वर्षों से कस्बा फतेहपुर के मोहल्ला काजीपुर में अपने परिवार के साथ ससुराल में रहकर मजदूरी का कार्य करते हैं। भाई बलराम के अनुसार, 21 दिसंबर को इंद्रेश पड़ोसी मुकेश गौतम के साथ बाइक से घर से निकले थे। मुकेश गौतम का आपराधिक इतिहास रहा है और वह अपनी पत्नी की हत्या के मामले में भी आरोपी रह चुका है। बलराम के अनुसार जब उन्होंने फोन पर मुकेश से इंद्रेश के बारे में जानकारी ली तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया और बाद में उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया। इसके बाद से मुकेश के घर पर भी कोई सदस्य मौजूद नहीं मिला। इस सूचना पर पुलिस तत्काल मुकेश के घर पहुंची और तलाशी ली, लेकिन वहां से कोई सुराग नहीं मिल सका। एसएचओ संजीत सोनकर ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए युवक की तलाश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें