सफदरगंज। पंचायतीराज विभाग में ब्लाक क्वार्डिनेटर की नौकरी का झांसा देकर एक लाख 20 हजार रुपये ठगने के मामले में 17 माह बाद अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। सफदरगंज थाना क्षेत्र के उधौली गांव निवासी हरिशंकर सोनी ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां अर्जी देकर बताया कि एक वर्ष पूर्व हरदोई के थाना बघौली के हथियाई गांव निवासी अमरेन्द्र शर्मा ने कहा कि उनकी कम्पनी सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कर्मचारियों को नौकरी देने का काम करती है।
अमरेन्द्र ने दो अगस्त 2024 को हरदोई जनपद में ब्लाक कोऑर्डिनेटर के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख बीस हजार रुपये सिक्योरिटी के रूप में जमा कराए। आठ माह बाद भी जॉइनिंग लेटर नहीं आया तो हरिशंकर ने अपने पैसों की मांग की। इस पर अमरेन्द्र नाराज हो गए। थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद