फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सऊदी अरब से आया युवक लापता, केस दर्ज

Thu, 24 Apr 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बड्डूपुर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र बड्डूपुर के डेढ़पसरी गांव में सऊदी अरब से आया युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। पत्नी ने तहरीर देकर उसके अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर युवक की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


डेढ़पसरी निवासी जुबेदा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति सलाहुद्दीन सऊदी अरब से सात वर्ष बाद घर लौटे हैं। 29 मार्च को यह बताकर बाइक से घर से निकले कि किसी को चार लाख रुपये देने हैं। दो लाख रुपये घर से ले गए थे लेकिन तब से घर नहीं लौटे।

आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गुप्त रूप से अपहरण करके पति को कहीं रखा गया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि युवक के मोबाइल से मेसेज भी आ रहे हैं। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें