फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ट्रेन में चढ़ते समय चपेट में आया युवक, मौत

Thu, 02 Apr 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी और हलचल का माहौल बन गया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार स्टेशन के उस पार बसे बंकी कस्बे के दक्षिण टोला निवासी इम्तियाज (38) बुधवार सुबह स्टेशन पहुंचे थे। करीब 7:40 बजे लखनऊ की ओर से आ रही बाघ एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंचने वाली थी। वह गोंडा जाने के लिए इस ट्रेन में चढ़ने लगे। स्थानीय लोगाें के अनुसार ट्रेन चल पड़ी थी। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए। इम्तियाज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में दहशत फैल गई। लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े, रेलवे पुलिस और स्टेशन प्रशासन मौके पर पहुंच गया। जीआरपी थानाध्यक्ष चंद्रमणि पांडेय के अनुसार परिजनों ने बताया कि इम्तियाज तीन दिन पहले ही विदेश से लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें